उत्तर प्रदेश: सीतापुर की कालीन फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, सात लोगों की मौत
सीतापुर। सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र में कालीन बनाने वाली एक फैक्ट्री में गुरुवार को जहरीली गैस के रिसाव के कारण एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत सात लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिसवां थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में एक फैक्ट्री में अचानक जहरीली गैस रिसने लगी। इसके सम्पर्क में आने से तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गयी। from India TV: india Feed https://ift.tt/2SkBZow
No comments