जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयब्बा के दो आतंकिवादियों को मार गिराया। यहां बिजबेहरा इलाके के संगम में सेना, CRPF और पुलिस ने इस एनकाउंटर को अंजाम दिया। आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बमामद हुआ है।
#UPDATE Jammu & Kashmir Police: Two Lashkar-e-Taiba (LeT) terrorists have been killed in the operation. Arms and ammunition recovered. https://t.co/GGIEJZBumy
— ANI (@ANI) February 21, 2020
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात बिजबेहरा के संगम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लश्कर-ए-तैयब्बा के दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन में CRPF और सेना के जवान संयुक्त रूप से शामिल थे। फिलहाल, मुठभेड़ से जुड़ी और जानकारियां आनी अभी बाकी हैं।
बता दें कि 19 फरवरी को पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया था कि पिछले महीने से विभिन्न मुठभेड़ों में 23 आतंकवादियों का सफाया किया गया है।
from India TV: india Feed https://ift.tt/39WRSIO
No comments