ओवैसी को उमा भारती का न्यौता, मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या चलने के लिए कहा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी को अयोध्या चलकर राम मंदिर निर्माण में सहयोग देने का न्यौता दिया है। उमा भारती ने राम मंदिर निर्माण के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के गठन की घोषणा का भी स्वागत किया है और कहा कि राम मंदिर के बाद अब आगे की लड़ाई रामराज्य की होगी। अयोध्या में बाबरी ढांचे को गिराए जाने को लेकर उमा भारती ने कहा कि अगर वह ढांचा नहीं गिरा होता तो सच्चाई सामने नहीं आती।from India TV: india Feed https://ift.tt/396LSNm
No comments