Header Ads

  • Breaking News

    1 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है अप्रैल फूल डे, मजेदार है इसके पीछे की कहानी

    अप्रैल फूल डे Image Source :

    हर साल 1 अप्रैल को दुनिया भर में अप्रैल फूल मनाया जाता है। खासकर यूरोपीय देशों में इसे खासे उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे के साथ मजाक, प्रेंक और खिंचाई करते हैं। एशियाई देशों में भी अप्रैल फूल मनाया जाता है लेकिन इसे मनाने की परंपरा यूरोप से शुरू हुई थी। लोग इस दिन अपने साथियों औऱ दोस्तों के साथ हल्का मजाक, प्रैंक और बेवकूफ बनाने के खेल खेलते हैं।

    क्या आप जानते हैं कि अप्रैल फूल का दिन एक अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है। किसने चुनी ये तारीख, क्या है इसके पीछे की कहानी। आपको बता दें कि इसके पीछे एक बहुत ही रोचक कहानी छिपी है। आइए आपको बताते हैं कि अप्रैल फूल के पीछे क्या वजह है।

    अप्रैल फूल मनाने की परंपरा फ्रांस में राजा के एक अजीबोगरीब फैसले से शुरू हुई थी। दअरसल साल 1582 में यूरोप के राजा पॉप ग्रेगरी 13 ने जनता को आदेश दिया कि यूरोपियन देश को जूलियन कैलेंडर को छोड़कर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार चलेगा। इससे बहुत  बड़ा फेरबदल हो गया। जनता ही नहीं राजा और प्रशासन के लिए भी नया साल पूरे तीन माह देर से आने लगा। 

    जनता को एक जनवरी को ही नया साल मनाने की आदत थी और इसके चलते जनता के बीच विरोध प्रदर्शन हुआ और जनता के एक दूसरे के बीच ही राजा का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। लोग एक दूसरे को राजा बताकर उसके साथ प्रैंक करते, और इससे ही अप्रैल फूल मनाने की परंपरा शुरू हो गई। जिसे कई लोगों ने मानने से इंकार कर दिया, लेकिन नया साल एक अप्रैल को मनाया जाने लगा।

    फ्रांस में अप्रैल फूल डे को फिश डे के नाम से मनाया जाता है। इस दिन बच्चे कागज की मछली बनाकर दूसरे बच्चों की पीठ पर चिपका कर उन्हें बेवकूफ बनाते हैं। जबकि जापान और जर्मनी के लोग इस दिन को प्रैंक डे के रूप में मनाते है। 

    एशिया में भी इसे जोरशोर से मनाया जाता है। इस दिन दफ्तरों में भी एक दूसरे को बेवकूफ बनाने की प्रतियोगिता चलती है औऱ बाकायदा पुरस्कार बांटे जाते हैं।



    from India TV: lifestyle Feed https://ift.tt/2ygLOxl

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...