भाजपा के 40वें स्थापना दिवस पर मोदी ने किया कार्यकर्ताओं से आह्वान, कोविड-19 संक्रमण के दौरान जरूरतमंदों की करें मदद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जानता पार्टी (भाजपा) के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सोमवार को शुभकामनाएं दीं और उनसे कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने की कोशिशों के दौरान जरूरतमंदों की सहायता करने का आह्वान किया है। पार्टी के लिए दशकों तक कड़ी मेहनत करने वालों के योगदान को याद करते हुए मोदी ने कहा कि उन्हीं लोगों के कारण भाजपा को करोड़ों भारतीयों की सेवा का अवसर मिला है।
भाजपा का 40वां स्थापना दिवस ऐसे समय में आया है, जब देश COVID-19 से लड़ रहा है। मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे पार्टी अध्यक्ष @JPNadda जी के दिशानिर्देशों का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जरूरतमंदों की मदद करें। एकजुट होकर भारत को COVID-19 से मुक्त करें। #BJPat40 pic.twitter.com/hvI6ZxNM4B
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2020
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस अवसर पर उन सभी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने अपने खून-पसीने से पार्टी को सींचा। उनकी वजह से ही भाजपा को आज देशभर में करोड़ों भारतीयों की सेवा करने का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री ने साथ ही कहा कि भाजपा को जब भी राष्ट्र की सेवा का अवसर मिला है, उसने सुशासन और गरीबों के सशक्तीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है।
उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि जब भी भाजपा को सेवा करने का मौका मिला, पार्टी ने सुशासन और गरीबों के सशक्तीकरण पर जोर दिया। पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप हमारे कार्यकर्ताओं ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा की और समाज सेवा की नई मिसाल भी कायम की। मोदी ने कहा कि भाजपा का 40वां स्थापना दिवस ऐसे समय में आया है, जब देश कोविड-19 से लड़ रहा है। मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के दिशा-निर्देशों का पालन करें और सामाजिक दूरी की महत्ता समझते हुए जरूरतमंदों की मदद करें। एकजुट होकर भारत को कोविड-19 से मुक्त करें।
from India TV: india Feed https://ift.tt/2RbCBgj
No comments