Header Ads

  • Breaking News

    रविवार को ब्रह्म योग, त्रिपुष्कर योग और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का संयोग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी बिजनेस में बढ़ोत्तरी

    रविवार टोटके Image Source :

    आज वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है | द्वादशी तिथि आज  रात 12 बजकर 43 मिनट तक रहेगी | उसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जायेगी | आज शाम 7 बजकर 34 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा | ब्रह्म योग किसी भी प्रकार का शांतिदायक कार्य करने के लिये अति उत्तम माना जाता है | खासकर कोई झगड़ा आदि सुलझाना हो या किसी कोर्ट केस में सुहल करना चाहते है, तो इस योग में प्रयास करने से अवश्य ही सफलता मिलती है | साथ ही आज त्रिपुष्कर योग भी रहेगा | आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार त्रिपुष्कर योग किस संयोग में बनता है- बता दूं कि- यदि रविवार, मंगलवार या शनिवार के दिन द्वितीया तिथि, सप्तमी तिथि या द्वादशी तिथि के साथ पुनर्वसु नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र या पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र पड़े तो त्रिपुष्कर योग बनता है और आज रविवार का दिन, द्वादशी तिथि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का संयोग बन रहा है | लिहाजा आज त्रिपुष्कर योग बन रहा है | त्रिपुष्कर योग आज पूरा दिन पूरी रात पार करके अगले दिन यानि 20 अप्रैल की सुबह सूर्योदय तक रहेगा | 

    त्रिपुष्कर योग विषेश बहुमूल्य वस्तुओं की खरीददारी करने के लिए शुभ हैं । इस योग में खरीदी गई वस्तु योग के नाम के अनुसार ही भविष्य में तीन गुनी हो जाती है | माना जाता है कि त्रिपुष्कर योग में कोई भी कार्य करने से उस कार्य को 3 बार करने का सौभाग्य प्राप्त होता है | साथ ही त्रिपुष्कर योग के दौरान की गयी कोशिश का फल भी हमें 3 गुना होकर प्राप्त होते है।​

    राशिफल 19 अप्रैल: कन्या राशि वालों को मिल सकता है संतान सुख, जानिए अन्य राशियों का हाल

    इसके आलावा आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा | पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र आज पूरा दिन - पूरी रात पार करके अगले दिन यानि 20 अप्रैल की सुबह 7  बजकर 23 मिनट तक रहेगा | सत्ताईस नक्षत्रों की श्रेणी में पूर्वाभाद्रपद 25वां नक्षत्र है | इस नक्षत्र को साहसी, नाटकीय और रहस्यमयी माना जाता है | 

    आचार्य इंदु प्रकाश से जानें आज के दिन रविवार, ब्रह्म योग, त्रिपुष्कर योग और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के संयोग में दौरान कौन-कौन से खास उपाय करके आप शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं | नौकरी में लाभ की स्थिति सुनिश्चित कर सकते है | अपने व्यापार को एक नयी गति दे सकते है | समाज में लोगों के बीच अपनी प्रतिष्ठा और बढ़ा सकते है | 

    मेष राशि 

    अगर अच्छे काम के बावजूद आ पको कार्यस्थल पर उचित मान-सम्मान नहीं मिल पा रहा है और किसी को आपके काम की कद्र नहीं है, तो आज के दिन आपको सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए और 24 बार गायत्री मंत्र का पाठ करना चाहिए। गायत्री मंत्र इस प्रकार है – ॐ भूर्भुव स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ।।आज के दिन ऐसा करने से आपको कार्यस्थल पर उचित मान-सम्मान मिलेगा और लोग आपके काम की कद्र करने लगेंगे 

    वृष राशि 
    अगर आप सरकारी सेवा में कार्यरत हैं और अपने पद में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको सूर्यदेव की विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए और अपने घर में सूर्य यंत्र स्थापित करना चाहिए और विधि-पूर्वक सूर्य यंत्र की पूजा करके घर में स्थापित करने से अवश्य ही आपके पद में बढ़ोतरी होगी | 

    मिथुन राशि
    अपनी संतान की गतिविधियों के प्रति आपको हमेशा चिंता बनी रहती है, तो आज के दिन पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के दौरान एक नया लाल रंग का कपड़ा लेकर, उसे अपनी संतान के हाथों से स्पर्श कराकर किसी जरुरत मंद को दान कर दें | लेकिन अभी कोरोना की वजह से बाहर जाना संभव नहीं है | लिहाजा आप उस कपड़े को दान करने का संकल्प करके घर पर ही रख लें और बाद में जब स्थिति पूरी तरह ठीक हो जाये तब दान कर दें | साथ ही बृहस्पति देव के इस मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए | मंत्र है -ऊँ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः। आज के दिन ऐसा करने से अपनी संतान की गतिविधियों के प्रति आपकी चिंता दूर होगी |

    कर्क राशि 
    अगर आप अपने काम में कुशलता हासिल करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको अपने गुरु या कुल पुरोहित का पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए और उपहार स्वरूप उन्हें कुछ भेट करना चाहिए | लेकिन ऐसा संभव नहीं है तो घर के ही बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए और उन्हें उपहार स्वरूप कोई भी वस्तु भेंट करनी चाहिए | आज के दिन ऐसा करने से आपको काम में कुशलता हासिल होगी | 

    सिंह राशि 
    अगर आप करियर में अपनी तरक्की को लेकर परेशान रहते हैं कि भविष्य में आपके साथ क्या होगा, क्या नहीं होगा, तो इसके लिये आज के दिन आपको सूर्यदेव को प्रणाम करके उनके इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए । मंत्र है – ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम:।
    इस प्रकार मंत्र जप करने के बाद फिर से सूर्य भगवान को प्रणाम करें | आज के दिन ऐसा करने से आपको करियर में खूब तरक्की मिलेगी और आप अपने भविष्य के प्रति निश्चिंत होंगे |

    कन्या राशि 
    अगर आप उम्र में अपने से बड़े लोगों के साथ अच्छे रिश्ते स्थापित करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको घर पर ही सूर्य देव का स्मरण करते हुये पूजा-अर्चना करनी चाहिये और किसी मिठाई का भोग लगाना चाहिए | साथ ही सूर्य देव के इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए । मंत्र है - ऊँ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं। आज के दिन ऐसा करने से आप अपने से बड़े उम्र के लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाने में सफल होंगे | 

    तुला राशि 
    अगर आप जीवन में निगेटिव सिचुएशन से बचे रहना चाहते हैं, तो आज के दिन शाम को पूजा के समय पांच गोमती चक्र लेकर भगवान के सामने रखने चाहिए और उनकी विधि-विधान पूर्वक धूप-दीप आदि से पूजा करनी चाहिए । पूजा के बाद उन गोमती चक्र को उठाकर, एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपने तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर रख दें | आज के दिन ऐसा करने से आप जीवन में निगेटिव सिचुएशन से बचे रहेंगे | 

    वृश्चिक राशि 
    अगर आप समाज में यश और सम्मान पाना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए और फिर सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए । साथ ही सूर्य देव के इस मंत्र का 51 बार जप करना चाहिए | मंत्र इस प्रकार है- ॐ नमो भास्कराय नम:। आज के दिन सूर्यदेव को जल अर्पित करके इस मंत्र का 51 बार जप करने से समाज में आपको यश और सम्मान की प्राप्ति होगी 

    धनु राशि
    अगर आप अपनी योग्यता और ज्ञान से सब कुछ हासिल कर लेना चाहते हैं या अपनी क्रिएटिविटी में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन वृहस्पति देव को स्मरण करते हुए उनके इस मंत्र का 21 बार जप करें | मंत्र इस प्रकार है- ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:। आज के दिन ऐसा करने से आप अपनी योग्यता और ज्ञान से सब कुछ हासिल करने में सक्षम होंगे और आपकी क्रिएटिविटी में बढ़ोतरी होगी | 

    मकर राशि 
    अगर आप अपने आत्मबल और आत्म विश्वास को कायम रखना चाहते हैं, तो आज के दिन पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के दौरान आपको घर के ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा में घी का एक दीपक जलाना चाहिए और उसकी लौ को देखते हुए वृहस्पति देव के इस मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए | मंत्र इस प्रकार है - ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: बृहस्पतये नम:। आज के दिन इस मंत्र का 11 बार जप करने से आपका आत्मबल और आत्मविश्वास यूं ही कायम रहेगा | 

    कुंभ राशि 
    अगर आप लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ना चाहते हैं, तो आज के दिन पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के दौरान आपको आम के पेड़ का स्मरण करते हुये प्रणाम करना चाहिए और अपनी सफलता के लिए प्रार्थना करना चाहिए | आज के दिन आम के पेड़ को प्रणाम करने से आप अपने जीवन में लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जायेंगे | 

    मीन राशि 
    अगर आप घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ प्रेम-भाव बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन जल में गंगाजल, कुछ दाने चावल के और लाल पुष्प डालकर सूर्य देव अर्पित करना चाहिए | साथ ही सूर्यदेव के गायत्री मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए | सूर्य गायत्री मंत्र इस प्रकार है- ऊँ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य: प्रचोदयात |
    आज के दिन सूर्य गायत्री मंत्र का 11 बार जप करने से घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ आपका प्रेम-भाव बना रहेगा | 



    from India TV: lifestyle Feed https://ift.tt/3cvhnCm

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...