Header Ads

  • Breaking News

    वास्तु शास्त्र: मिट्टी से बनी चीजों को ईशान कोण पर रखने से दूर होगा वास्तु दोष, साथ ही मिलेंगे ये फायदे

    वास्टु टिप्स Image Source : TWITTER

    वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानें ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा में मिट्टी से संबंधित चीज़ें रखने से आपको क्या फायदे होंगे। आपको बता दूं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा, यानी घर के नॉर्थ-ईस्ट कॉर्नर में मिट्टी से संबंधित चीज़ें रखने से इस दिशा से संबंधित वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में सबकी स्थिति अच्छी होती है।

    उत्तर-पूर्व दिशा में मिट्टी से संबंधित चीज़ें रखने से जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। इससे घर के सदस्यों के काम में किसी तरह की रूकावट पैदा नहीं होती है। साथ ही व्यक्ति तरक्की की राह पर अग्रसर रहता है। 

    आपको ये भी बता दूं कि इसका सबसे ज्यादा लाभ घर के सबसे छोटे बेटे को मिलता है। साथ ही सेहत के मामले में हमारे हाथों को इसका फायदा मिलता है। इससे हाथ मजबूत बने रहते हैं, लिहाजा आप हाथ से मेहनत वाले कार्य अच्छे से पूरे कर सकते हैं।

    वास्तु टिप्स: जानिए मिट्टी से बनी चीजों को किस दिशा पर रखना होता है शुभ

    वास्तु टिप्स: उत्तर दिशा में पानी से भरा हुआ घड़ा रखने से मिलता है विशेष लाभ 



    from India TV: lifestyle Feed https://ift.tt/2VSIrF3

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...