Header Ads

  • Breaking News

    Coronavirus Cases in India: देश में कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा 6400 के पार, 500 से ज्यादा ठीक भी हुए

    State wise Coronavirus cases in India till April 10th Morning Image Source : INDIA TV

    नई दिल्ली। देश में कोरोना वायारस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 12 घंटे में ही देश में कुल कोरोना वायरस मामलों में 547 की बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में शुक्रवार सुबह तक कुल कोरोना वायरस मामले बढ़कर 6412 हो गए हैं। हालांकि इन 6412 मामलों में 504 लोग ठीक भी हो चुके हैं लेकिन 199 मामले ऐसे भी हैं जहां पर कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हुई है। 

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में है जहां अबतक 1364 लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडू में 834 और दिल्ली में 720 कोरोना वायरस केस दर्ज किए गए हैं। इन राज्यों के अलावा राजस्थान में 463, तेलंगाना में 442, उत्तर प्रदेश में 410, केरल में 357 और आंध्र प्रदेश में 348 मामले दर्ज किए गए हैं। 

    देशभर में कोरोना वायरस की वजह से अबतक 199 लोगों की जान भी जा चुकी है, सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई है जहां 97 लोगों को इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है, महाराष्ट्र के बाद गुजरात में 17, मध्य प्रदेश में 16 और दिल्ली में 12 लोगों की कोरना वायरस की वजह से मृत्यु हुई है। 

    हालांकि इस वायरस की चपेट में आने के बाद 504 लोग ऐसे भी हैं जो पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। ठीक होने वाले लोगों में भी सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के ही हैं जहां पर 125 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, इसके बाद केरल में 96, तेलंगाना में 35, उत्तर प्रदेश में 31, हरियाणा में 29, कर्नाटक में 28 तथा गुजरात में 26 लोग ठी होकर अपने घर जा चुके हैं। 



    from India TV: india Feed https://ift.tt/2JTzBRV

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...