Header Ads

  • Breaking News

    Coronavirus cases in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों का आंकड़ा 1300 के करीब पहुंचा, मुंबई में 143 नए केस

    Maharashtra citywise Coronavirus cases till April 9th Morning Image Source : PTI

    मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के बजाय तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस के मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1300 के करीब पहुंच गया है। गुरुवार को एक ही दिन में महाराष्ट्र में 162 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1297 तक पहुंच गई है। देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही हैं। 

    महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले मुंबई में सामने आए हैं और गुरुवार को भी मुंबई में 143 नए केस पॉजिटिव पाए गए हैं। गुरुवार को महाराष्ट्र के 162 पॉजिटिव मामलों में अकेले मुंबई के ही 143 मामले हैं। मुंबई के अलावा गुरुवार को पुणे, पिंपरी चिंचवाड़, अहमदनगर, नवी मुंबई और थाणे में पाए गए हैं। 

    महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि मार्च की शुरुआत में राज्य से निजामुद्दीन गए जमातियों की पहचान के लिए सभी जिला और नगर निगमों में सर्च अभियान चलाया गया है और लोगों की पहचान की जा रही है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक निजामुद्दीन से राज्य लौटे अबतक जितने भी लोगों के टेस्ट हुए हैं उनमें 28 लोगों के टेस्ट कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। 

     



    from India TV: india Feed https://ift.tt/3e5SOOb

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...