Coronavirus Lockdown Live Updates: देश में कोरोना वायरस पॉजीटिव मामलों की संख्या 3500 के पार
पूरी दुनिया समेत भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले जहां अमेरिका में हैं वहीं कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में पिछले चौबीस घंटे में 505 नए केस के साथ संक्रमितों की संख्या 3,577 पहुंच गई है, जबकि 83 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, 274 लोग स्वस्थ हुए हैं। कोरोना के कहर को देखते हुए भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस वायरस के चलते पूरी दुनिया थम-सी गई हैं। दुनिया में 12 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं करीब 70 हजार लोगों की जान जा चुकी है। इटली और स्पेन में मृतकों का आंकड़ा मिलाकर 27 हजार को भी पार कर चुका है और अमेरिका में संक्रमितों की संख्या लगभग 3.3 लाख तक पहुंच चुकी है।
कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:
from India TV: india Feed https://ift.tt/2UKJUhr
No comments