Header Ads

  • Breaking News

    Coronavirus Lockdown Updates: देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 13 हजार के पार

    Coronavirus Lockdown covid 19 latest Live Updates April 17th 2020 

    कोरोना वायरस के कहर से दुनिया के अधिकांश देश बेहाल हैं। भारत में भी लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत में लॉकडाउन 2.0 को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। दुनिया में करीब 22 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 1.45 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कुल 736 जिलों को रेड, आरेंज व ग्रीन जोन में में बांटा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस को लेकर शुक्रवार (17 अप्रैल) सुबह 8 बजे तक के आंकड़े जारी कर दिए हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 13,387 पहुंच गई है। इनमें से 1748 लोग ठीक हो चुके हैं और 437 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां अब तक  3205 मरीजों की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा दिल्ली में 1640 मामलों की पुष्टि हुई है। 

    कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:

     



    from India TV: india Feed https://ift.tt/2XFYRD9

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...