Coronavirus Updates: भारत से दवा मिलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के ‘शुक्रिया’ का पीएम मोदी ने दिया जवाब
नई दिल्ली: हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा मिलने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के धन्यवाद का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि वह ट्रंप से पूरी तरह सहमत हैं और कोरोन वायरस के खिलाफ लड़ाई को मिलकर जीता जाएगा। बता दें कि ट्रंप ने पीएम मोदी से गुजारिश की थी कि वह कई मामलों में कोरोना वायरस के इलाज में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात पर से बैन हटा लें और अमेरिका के लिए इसकी खेप भेजें। बाद में भारत ने इस दवा के निर्यात से आंशिक तौर पर प्रतिबंध हटा लिया था।
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
ट्रंप के द्वारा भारत और भारत के लोगों का धन्यवाद अदा करने पर पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्वीट को टैग किया था। पीएम मोदी ने ट्रंप से सहमति जताते हुए लिखा, ‘आपसे पूरी तरह सहमत हूं राष्ट्रपति @realDonaldTrump। ऐसे वक्त दोस्तों को करीब लाते हैं। भारत-अमेरिका की साझेदारी पहले से ज्यादा मजबूत है। भारत COVID-19 के खिलाफ मानवता की लड़ाई में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। हम इस लड़ाई को मिलकर जीतेंगे।’ बता दें कि ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा था कि यदि वह HCQ की खेप अमेरिका भेजते हैं तो वह खुद भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Fully agree with you President @realDonaldTrump. Times like these bring friends closer. The India-US partnership is stronger than ever.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2020
India shall do everything possible to help humanity's fight against COVID-19.
We shall win this together. https://t.co/0U2xsZNexE
पीएम मोदी की ट्रंप ने की जमकर तारीफ
बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया था। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘असमान्य समय में दोस्तों के बीच करीबी सहयोग की जरूरत होती है। हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के लिए भारत और भारत के लोगों को धन्यवाद। यह भुलाया नहीं जाएगा। (कोरोना के खिलाफ) इस लड़ाई में न सिर्फ भारत बल्कि पूरी मानवता की मदद को शक्तिशाली नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद।' इससे पहले ट्रंप ने पीएम मोदी को एक महान नेता बताया था।
from India TV: india Feed https://ift.tt/2JUqY9u
No comments