Header Ads

  • Breaking News

    Coronavirus से जम्मू-कश्मीर में चौथी मौत, सचिवालय में मास्क लगाना किया गया अनिवार्य

    Coronavirus से जम्मू-कश्मीर में चौथी मौत, सचिवालय में मास्क लगाना किया गया अनिवार्य

    जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बुधवार को एक 65 वर्षीय महिला की मौत होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में महामारी के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। डॉक्टरों ने कहा कि उधमपुर जिले की एक 65 वर्षीय महिला को सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत के बाद जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा, "कल महिला की मौत हो गई। उनमें कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।" जम्मू एवं कश्मीर में कोरोना वायरस के चलते यह चौथी और जम्मू क्षेत्र में पहली मौत है। डॉक्टरों ने कहा कि प्रोटोकॉल और निर्धारित नियमों व औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद मृतका के शरीर को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

    केंद्र शासित प्रदेश में चार मौतों के साथ संक्रमण के कुल 159 मामले सामने आए हैं। जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को एक दिन में कोविड-19 से संक्रमित सबसे अधिक 34 नए मामले सामने आए।

    उपचार के बाद छह मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं, जबकि चार की मौत हो चुकी है। इस प्रकार जम्मू एवं कश्मीर में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 149 है, जिनमें से 27 जम्मू और 122 कश्मीर क्षेत्र के हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि नये मामले के संपर्क में आये लोगों का पता लगाया जा रहा है और श्रीनगर में कुछ नये इलाकों को ‘रेड जोन’ घोषित कर दिया गया है। महामारी को फैलने से रोकने के लिये इस केंद्र शासित प्रदेश में 40,000 से अधिक लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें पृथक केंद्रों या पृथक वास में रखे गये लोग भी शामिल हैं।

    वहीं केंद्र शासित प्रदेश के सचिवालय में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सामान्य नागरिक प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर सचिवालय में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आंगुतकों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।



    from India TV: india Feed https://ift.tt/2V9UeOW

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...