Header Ads

  • Breaking News

    इंडिया टीवी पर कोरोना 'सर्वधर्म सम्मेलन' आज दिन भर, सुनिए 20 महागुरुओं की संतवाणी

    Sarvadharm Sammelan

    कोरोना काल में आस्था जगाने और जीवन को अनवरत चलायमान रखने के प्रयास में इंडिया टीवी कई धर्मों के महागुरुओं के साथ कर रहा है सर्वधर्म सम्मेलन। इस महाआयोजन का हिस्सा बनिए और सुनिए 20 महागुरुओं की संतवाणी। आज सुबह 10 बजे से दिन भर इंडिया टीवी पर कई महान संत औऱ गुरु कोरोना के इस संकटमयी काल में विश्व शांति की चर्चा करते हुए सहयोग का संदेश देंगे। इंडिया टीवी पऱ इस कार्यक्रम को सुबह दस बजे से देखा जा सकता है। महागुरुओं में श्री श्री रविशंकर, मुरारी बापू, स्वामी रामदेव और आचार्य लोकेश मुनि जैसे संत शामिल होंगे। 

    इस महाआयोजन में संत और मुनिजन कोरोना से बचाव के लिए विश्व शांति का संदेश भी देंगे और जनता की आस्था कैसे धर्म में बनी रहे, इस पर भी चर्चा करेंगे। संतों में शामिल ज्ञानी गुरबचन सिंह, अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार कोरोना के संकट में हिम्मत बनाए रखने का रास्ता समझाएँगे,  वहीं अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन संत आचार्य लोकेश मुनि कोरोना से बचने के लिए विश्व शांति का संदेश साझा करेंगे। 

    सर्वधर्म सम्मेलन पर आज, इंडिया टीवी पर सुनिए दिनभर 20 प्रतिष्ठित धर्मगुरुओं को

    जैन मुनि आचार्य पुलक सागरजी महाराज इंडिया टीवी पर आयोजित इस कार्यक्रम में कोरोना वायरस के इस संकट काल में अहिंसा और प्रेम का रास्ता सुझाएंगे। वहीं दूसरी तरफ सैय्यद मेराज अशरफ, अध्यक्ष, आल इंडिया उलमा व मशाइख बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बताएंगे कि कोरोना जैसी महामारी के खिलाफ एक साथ मिलकर जंग कैसे लड़ी जाए।  

    पटना साहिब तख्त के जत्थेदार  ज्ञानी रंजीत सिंह साहिब कोरोना काल में सेवा का मार्ग बताएंगे औऱ वहीं नागा साधुओं के प्रमुख स्वामी अवधेशानंद गिरि जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर, कोरोना काल में धर्म का मार्ग बताएंगे। महाआयोजन में स्वामी चिदानंद सरस्वती परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष भी शामिल होंगे जो जनता को कोरोना के संकट काल में स्वस्थ और सुखी  रहने का रास्ता समझाएंगे। पुरी पीठ के शंकराचार्य, मुखर वक्ता, कोरोना के संकट काल में धर्म का मार्ग बताएंगे।

    इंडिया टीवी पर दिन भर चलने वाले इस धर्म सम्मेलन में तुलसी पीठ के संस्थापक रामभद्राचार्य जी महाराज कोरोना के संकट में जीवन को बिना किसी दिक्कत चलाने का तरीका बताएंगे तो वहीं अपने प्रवचनों से पूरी दुनियाँ में प्रसिद्ध बहन शिवानी कोरोना के संकट में शांति और संयम का रास्ता बताएंगी। 

    महाआयोजन में अपनी रामकथा से जन जीवन में धर्मरस घोलने वाले संत मोरारी बापू समझाएंगे कि कोरोना जैसे संकट के काल में भी रामचरित मानस और उसकी चौपाइयां कितनी कारगर हो सकती हैं। वहीं पूरी दुनिया में योग का परचम लहराने वाले स्वामी रामदेव भी महाआयोजन का हिस्सा बनेंगे और योग के जरिए कोरोना को खत्म करने के तरीके बताएंगे।



    from India TV Hindi: lifestyle Feed https://ift.tt/30oyp2m

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...