Header Ads

  • Breaking News

    उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, 39 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

    UP Police HQ Image Source : FILE

    उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े तबादले किए गए हैं। विभाग ने 39 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने तबादलों की ताजा सूची जारी की है। गाजियाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्याम नारायण सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त नगर लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा अलीगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक विशाल पाण्डेय को गौतमबुद्ध नगर का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। 

    गृह मंत्रालय की सूची के अनुसार गौतम बुद्ध नगर के अपर पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार झा को अपर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर बनाया गया हैं। वाराणसी के पुलिस उपाधीक्षक सुधीर जायसवाल को आजमगढ़ का अपर पुलिस अधीक्षक यातायात बनाया गया है। चित्रकूट के अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत कुमार चौधरी को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। 



    from India TV Hindi: india Feed https://ift.tt/2YvevAk

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...