Header Ads

  • Breaking News

    Nisarga Cyclone: कार के अंदर हथौड़े जैसी रखें भारी वस्तु, बीएमसी ने जारी किया अलर्ट

    Cars ply during heavy rainfall in the wake of Cyclone Nisarga, during the ongoing COVID-19 nationwide lockdown, in Mumbai on Tuesday. Image Source : PTI

    नई दिल्ली। अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान निसर्ग मुंबई की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। चक्रवाती तूफान निसर्ग को लेकर मुंबई नगर पालिका ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। चक्रवाती तूफान निसर्ग बुधवार को महाराष्ट्र के तट से टकराएगा। तबाही के मद्देनजर मुंबई और गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के दक्षिणी तट पर हो रही बारिश अगले 12 घंटे तक जारी रह सकती है। ये खतरनाक तूफान दोपहर या फिर शाम तक महाराष्ट्र के तट से टकराएगा। इस दौरान 100 से 120 किलोमीटर  प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभवना है। निसर्ग तूफान के मद्देनजर मुंबई के समुद्री तट पर धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसके तहत समुद्र तट पर स्थित बीच, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

    मुंबई नगर पालिका ने लोगों को अलर्ट करते हुए कहा है कि कार में घरों से  निकलने वाले लोग कार के अंदर हथौड़ा या हथौड़े जैसी भारी वस्तु रखें। पहले तो घरों से बाहर न निकलें जरूरी हो तो ही निकलें। आपदा की स्थिति में कार में फंसे लोग हथौड़े से शीशा तोडकर बाहर निकल सकते हैं। दरअसल 26 जुलाई 2005 की भीषण बरसात और बाढ़ में ऐसी कई घटनाएं हुई थीं जिसमें लोग कार के अंदर फंस गए थे और कई लोगों की मौत हो गई थीं।

    अलीबाग से अभीतक 4407, पेण से 87 और पालघर में 15 हजार तो रायगढ़ में कुल 11260 लोगो को शिफ्ट किया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, निसर्ग तूफान एक गंभीर चक्रवात में तब्दील हो गया है। सुबह 5:30 बजे यह अलीबाग से 165 और मुंबई से 215 किलोमीटर दूर है। मंत्री ने लोगों से घरों में ही रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मछुआरे समुद्र की ओर न जाएं। वहीं, अगले कुछ घंटों में कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका है।

    भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार (3 जून) को दोपहर में चक्रवात निसर्ग गुजरात और महाराष्ट्र के बीच हरिहरेश्वर और दमन के इलाके को पार करेगा और अलीबाग के करीब से गुजरेगा। चक्रवात निसर्ग के डर से इंडिगो एयरलाइन्स ने मुंबई आने वाली और मुंबई से उड़ान भरने वाली 17 फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया है। साथ ही मुंबई आने वाली और यहां से जाने वाली आठ ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया गया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर, दरभंगा, तिरुवनंतपुरम, वाराणसी, भुवनेश्वर जाने जाने वाली जो ट्रेन सुबह चलनी थीं, वह बुधवार रात के चलाई जाएंगी। पटना, वाराणसी और तिरवनंतपुरम से मुंबई पहुंचने वाली ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है।

    गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों से 40 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। महाराष्ट्र में लोगों को तटीय इलाकों में जाने से रोका गया है। साइक्लोन निसर्ग की वजह से महाराष्ट्र में एनडीआरएफ की 20 टीमों को तैनात किया गया। मुंबई में आठ टीमें, रायगढ़ में पांच टीमें, पालघर में दो, ठाणे में दो, रत्नागिरी में दो और सिंधुदुर्ग में एक टीम को तैनात किया गया है। एनडीआरएफ ने दोनों राज्यों के तटीय जिलों में 33 टीमें तैनात की हैं। चक्रवात निसर्ग के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए पश्चिम नेवी कमान ने अपनी सभी टीमों को सतर्क कर दिया है। नेवी ने पांच बाढ़ टीम और तीन गोताखोरों की टीम को मुंबई में तैयार रखा है। पालघर में समुद्री तट के किनारे बसे डहाणु-अगर गांव के 70 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र, गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बातकर मदद का भरोसा दिया है। 



    from India TV Hindi: india Feed https://ift.tt/36Ukwu0

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...