Header Ads

  • Breaking News

    फ्रांस से 5 Rafale विमानों ने भरी उड़ान, 7364 किमी सफर तय कर 29 जुलाई को पहुंचेंगे भारत; देखें तस्वीरें

    First 5 IAF Rafale fighter aircraft take off for India from France Image Source : INDIA TV

    नई दिल्ली: चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच आज 5 राफेल विमानों ने फ्रांस से भारत के लिए उड़ान भरे। इन विमानों ने फ्रांस के मैरिगनेक से उड़ान भरे। यहीं पर राफेल विमान बनाने वाली कंपनी दसॉल्ट एविएशन की उत्पादन इकाई है। राफेल विमान बुधवार को हरियाणा के अम्बाला स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर लैंड करेगा। 

    फ्रांस से उड़ान भरने के बाद राफेल 10 घंटे की दूरी तय करने के बाद सयुंक्त अरब अमीरात में फ्रांस के एयरबेस अल धफरा एयरबेस पर लैंड करेगा और अगले दिन राफेल विमान अम्बाला के लिए उड़ान भरेगा। बता दें कि राफेल विमान फ्रांस से 7,364 किमी की दूरी तय कर भारत पहुंचेंगे।

    First 5 IAF Rafale fighter aircraft take off for India from France

    First 5 IAF Rafale fighter aircraft take off for India from France

    अब तक वायुसेना के 12 पायलट राफेल के लिए अपनी ट्रेनिंग पूरी कर चुके हैं। कुछ और ट्रेनिंग की फाइनल स्टेज में हैं। दोनों देशों के बीच हुए करार के मुताबिक, फ्रांस को भारत के 36 पायलटों को राफेल उड़ाने की ट्रेनिग देना है। इनमें से ज्यादातक की ट्रेनिंग फ्रांस में होगी।

    First 5 IAF Rafale fighter aircraft take off for India from France

    First 5 IAF Rafale fighter aircraft take off for India from France

    राफेल भारतीय वायु सेना के 17 वें स्क्वाड्रन ‘Golden Arrows' का हिस्सा बनेगा जो राफेल विमान से सुसज्जित पहला स्क्वाड्रन है। फ्रांस से यूएई के यात्रा के दौरान राफेल विमान के साथ हवा में ईंधन भरने वाले 2 refuler भी आएंगे।

    First 5 IAF Rafale fighter aircraft take off for India from France

    First 5 IAF Rafale fighter aircraft take off for India from France

    भारतीय वायु सेना के पायलट जिन्होंने राफेल विमान के उड़ान की ट्रेनिंग ली है वही विमान उड़ाकर लेकर भारत ला रहे हैं। 29 जुलाई को राफेल विमान को औपचारिक रूप से भारतीय वायु सेना में अम्बाला में शामिल किया जाएगा।



    from India TV Hindi: india Feed https://ift.tt/3f4yI5Y

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...