Header Ads

  • Breaking News

    सावन के दूसरे सोमवार भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 उपाय, बरसेगी कृपा

    Lord Shiva - भोलेनाथ Image Source : INSTAGRAM/RADHEKRISHNA_16

    सावन का दूसरा सोमवार आज है। वैसे तो पूरे सावन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से शिव जी भक्तों की सारी मनोकामना पूरी कर देते हैं लेकिन सोमवार का दिन भगवान शिव के आराधकों के लिए बहुत खास है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये दिन चंद्र ग्रह का दिन है। भगवान भोलेनाथ ने अपने सिर पर चंद्रमा को ग्रहण भी किया है। ऐसे में अगर आप सोमवार के दिन ये पांच उपाय करेंगे तो आपको शुभ फल जरूर प्राप्त होंगे। 

    • सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना करना महत्वपूर्ण होता है। सावन मास का वैसा तो हर दिन खास है लेकिन सोमवार का दिन अगर आप शिव जी की आराधना करते हैं तो आपको सारे क्लेशों से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही भोलेनाथ आपकी सारी मुरादें पूरी कर देते हैं।
    • मान्यता है कि सभी भगवानों में भोलेनाथ सबसे जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। बस इसके लिए आपको उनकी आराधना श्रद्धा पूर्वक करनी होगी। शिव जी की पूजा करते वक्त बस उनकी मनपसंद चीजें शिवलिंग पर चढ़ानी चाहिए। इन चीजों में बेलपत्र, धतूरा, चंदन, अक्षत, दूध और गंगाजल शामिल है। 
    • सोमवार के दिन महामुत्युंजय का जाप करना भी फलदायी होता है। इस मंत्र का उच्चारण 108 बार करना अच्छा होता है। अगर कोई आराधक सोमवार के दिन 108 बार इस मंत्र का जाप करेगा तो भगवान शिव उस पर अपनी कृपा जरूर बरसाएंगे। इसके साथ ही उसके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।
    • भोलेनाथ को सोमवार के दिन खास चीजों का भोग लगाना चाहिए। जैसे घी, शक्कर और गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग। इन सबके साथ धूप और दीप जलाकर आरती करना फलदायी होता है। 

    अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

    Sawan 2020: भोलेनाथ की अराधना से दूर होगी विवाह में आ रही अड़चन, बस इस तरह करें पूजा

    भगवान शिव को प्रसन्न करने के 5 बेहद सरल उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना

    सावन माह में दो पड़ रहे हैं शनि प्रदोष व्रत, भगवान शिव दिलाएंगे शनि संबंधी दोषों से छुटकारा

     



    from India TV Hindi: lifestyle Feed https://ift.tt/2ZnuamK

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...