Header Ads

  • Breaking News

    गांधी-नेहरू परिवार की संपत्तियों की जांच के लिए हरियाणा सरकार ने जारी किया आदेश

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर Image Source : FILE

    चंडीगढ़: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार गांधी नेहरू परिवार की संपत्तियों की जांच करने जा रही है। इस सिलसिले में हरियाणा सरकार ने स्थानीय शहरी निकायों को गांधी-नेहरू परिवार के ट्रस्ट से जुड़ी संपत्तियों की जांच के लिए कहा है। हरियाणा के मुख्य सचिव केशनी आनंद ने शहरी निकायों को पत्र लिखकर जांच करने का आदेश दिया है। 

    इससे पहले केंद्र सरकार की तरफ से हरियाणा सरकार को कहा गया था कि वह राजीव गांधी फाउंडेशन, इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट और राजीव गांधी चेरीटेबल ट्रस्ट से जुड़ी संपत्तियों की जांच करें। केंद्र के इस आदेश के बाद ही हरियाणा सरकार ने स्थानीय निकायों को गांधी-नेहरू परिवार से जुड़ी संपत्तियों की जांच का आदेश दिया है।



    from India TV Hindi: india Feed https://ift.tt/2WXEhgD

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...