Header Ads

  • Breaking News

    मैं कोरोना योद्धाओं को सलाम करता हूं: गृह मंत्री अमित शाह

    मैं कोरोना योद्धाओं को सलाम करता हूं: गृह मंत्री अमित शाह Image Source : ANI

    गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) द्वारा चलाए जा रहे 'अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान' में भाग लिया। उन्होंने यहां गुरुग्राम के कादरपुर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) एकेडमी में वृक्षारोपण भी किया। इसके साथ ही उन्होंने यहां सभी को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में हम अच्छे मुकाम पर खड़े हैं।

    गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 'कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई में हमारे सभी सुरक्षा बल एक बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। कोई भी इससे इनकार नहीं कर सकता है। आज, मैं कोरोना योद्धाओं को सलाम करता हूं। उन्होंने साबित कर दिया है कि वह न केवल आतंकवाद से लड़ना जानते हैं बल्कि लोगों की मदद से कोरोना के खिलाफ लड़ना जानते हैं।'

    उन्होंने कहा कि 'भारत सबसे अधिक आबादी वाले देशों में से एक है। सभी ने सोचा कि भारत जैसा देश COVID-19 के खिलाफ कैसे लड़ेगा, आशंकाएं थीं। लेकिन आज पूरी दुनिया देख रही है कि कैसे COVID-19 के खिलाफ सबसे सफल लड़ाई लड़ी गई है।'

    गृह मंत्री ने कहा कि 'दुनिया भर में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग सिर्फ सरकारों ने लड़ी है, हमारे यहां ये जंग सरकार के साथ 130 करोड़ की आबादी, सभी राज्य सरकारों और एक-एक व्यक्ति ने लड़ी है। इस जंग में आज हम अच्छे मुकाम पर खड़े हैं, डट कर लड़ रहे हैं।'



    from India TV Hindi: india Feed https://ift.tt/3egA4Kx

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...