Header Ads

  • Breaking News

    वास्तु टिप्स: इस दिशा में घर पर रखें लाल रंग की चीजें, मिलते हैं शुभ परिणाम

    इस दिशा में घर पर रखें लाल रंग की चीजें Image Source : INSTAGRAM: @LEEANNMIZE

    वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से कल आपने जाना था पीले रंग की चीजों को उचित दिशा में रखने के बारे में.. आपको बता दें कि पीले रंग से संबंधित चीजों को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। आज जानिए लाल रंग की चीज़ों को उचित दिशा में रखने के बारे में। 

    घर में उपयोग में आने वाली लाल रंग से संबंधित चीज़ों में टब, बाल्टी, कारपेट, सब्जियां आदि शामिल हो सकती हैं। लाल रंग से संबंधित चीज़ों को घर की दक्षिण दिशा में रखना चाहिए।

    वास्तु टिप्स: इस दिशा में घर पर रखें पीले रंग की चीजें, पेट संबंधी तकलीफों से मिलेगा छुटकारा

    ऐसा करने से शुभ वास्तु के शुभ परिणाम मिलते हैं। क्योंकि लाल रंग का संबंध अग्नि तत्व से है और दक्षिण दिशा का संबंध भी अग्नि तत्व से ही है। इसलिए दक्षिण दिशा में लाल रंग से संबंधित चीज़ें रखना अच्छा होता है।

    दक्षिण दिशा में लाल रंग की चीज़ें रखने से घर की मंझली कन्या को हर तरह से फायदा मिलता है। आंखों की रोशनी सही बनी रहती है और उनसे संबंधित किसी तरह की परेशानी नहीं होती। कल आपको बताएंगे कि हरे रंग की चीज़ों को किस दिशा में रखना चाहिए। 

    ये भी पढ़ें:

    वास्तु टिप्स: भगवान शिव की इस तरह की तस्वीर भूल कर भी न लगाएं घर पर, सुख-शांति हो सकती है भंग

     
     
     
     
     

     



    from India TV Hindi: lifestyle Feed https://ift.tt/2OdAXce

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...