Header Ads

  • Breaking News

    किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले मनुष्य को जरूर करना चाहिए ये काम, वरना होता है ऐसा हाल

    Chanakya Niti - चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

    जीवन में सफल वही है जिसने आचार्य चाणक्य के विचारों को घोल कर पी लिया। यानी कि अगर कोई भी मनुष्य जीवन में किसी भी मुसीबत का तोड़ निकालना चाहता है तो उसका बाहर निकलने का मंत्र आचार्य चाणक्य की नीतियों और विचारों में निहित है। कई बार मनुष्य इन विचारों की अनदेखी भी कर देता है। ऐसा करके वो अपने जीवन को व्यर्थ की उलझनों में फंसाकर बर्बाद भी कर सकता है। आचार्य चाणक्य के विचारों में से आज हम एक विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार निश्चय करके कार्य आरंभ करने पर है।

    "पहले निश्चय करिए, फिर कार्य आरम्भ करें।" आचार्य चाणक्य

    आचार्य चाणक्य का कहना है कि कोई भी कार्य करने से पहले उसका निश्चय यानी कि संकल्प करना बहुत जरूरी है। उस काम के प्रति आपकी निष्ठा और बढ़ जाती है और आप भूल से भी उस काम को नहीं भूलते। प्रण किसी भी कार्य को करने से पहले लिया जा सकता है। जैसे- सच बोलने का प्रण, फिट रहने के लिए एक्सरसाइज का प्रण, अपने से बड़ों का आदर करने का प्रण। 

    कई बार ऐसा होता है कि लोग किसी काम को करने की ठान तो लेते हैं लेकिन गुजरते समय के साथ वो उस बात को भूलने लगते हैं। ये बर्ताव मनुष्य की प्रवृत्ति में शामिल है। ऐसे में आचार्य चाणक्य का कहना है कि किसी भी काम को करने से पहले अगर आप निश्चय कर लेंगे तो सही रहेगा। निश्चय करके किया गया कार्य जिंदगी भर याद रहता है और आप हमेशा उस कार्य को करने के लिए तत्पर रहते हैं।

    संकल्प करने से आप उस कार्य से दिमागी तौर पर भी जुड़ जाते हैं। यानी कि जब भी आप किसी काम का निश्चय करते हैं तो उसमें आपके दिमाग की भी मंजूरी होती है। ऐसे में वो बात आपके दिमाग में घर कर जाती है और आप प्रण के साथ उस काम को करते हैं। ऐसा करने से न केवल आपका किया गया कार्य बेहतरीन होता है बल्कि आप सौ फीसदी अपने निश्चय पर खरे भी उतरते हैं। 

    अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

    काम के वक्त मनुष्य को इस पशु की तरह करना चाहिए व्यवहार, तभी हो पाएगा अपने मकसद में सफल

    कपटी मनुष्य का ऐसा बर्ताव होता है खतरे का संकेत, अगर जान गए आप खुद को बचाना होगा आसान

    मूर्ख व्यक्ति इस अनमोल चीज का मोल कभी नहीं समझ पाता, फंस गए इसमें तो हो जाएगा बंटाधार

     

    इन दो चीजों की मनुष्य को कभी नहीं करनी चाहिए चिंता, वरना दांव पर लग जाता है वर्तमान भी

    कड़वा सच बोलने से पहले करें ये काम, नहीं तो आपका होगा भारी नुकसान



    from India TV Hindi: lifestyle Feed https://ift.tt/2AUvG6n

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...