Header Ads

  • Breaking News

    मनुष्य ने अपनी अगर इस एक चीज को कर लिया कंट्रोल, पा सकता है दुनिया में मनचाही चीजें

    Chanakya Niti -चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

    आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार आज के समय में भी प्रासांगिक हैं। अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में सफलता चाहता है तो उसे इन विचारों को जीवन में उतारना होगा। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार आत्मविजयी पर आधारित है। 

    "आत्मविजयी सभी प्रकार की संपत्ति एकत्र करने में समर्थ होता है।"  आचार्य चाणक्य

    आचार्य चाणक्य के इस कथन का मतलब है कि आत्मविजयी व्यक्ति हर तरह की संपति एकत्र करने में समर्थ होता है। यहां पर आचार्य चाणक्य का कहना है जिस मनुष्य ने अपनी इंद्रियों पर कंट्रोल कर लिया वो किसी भी तरह की संपत्ति को जुटा सकता है। हालांकि ऐसा करना मुश्किल जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं। 

    मनुष्य की इच्छाएं बहुत होती है। जो भी जितना भी उसके पास हो उससे ज्यादा उसे पाने की इच्छा होती है। यही इच्छा उससे हमेशा तनाव में रखती है जिससे उसका मन कभी भी शांत नहीं होता। ऐसा व्यक्ति न केवल परिवार बल्कि अपने बाकी करीबियों से दूर होता चला जाता है। ऐसा व्यक्ति आत्मविजयी नहीं होता यानी कि इंद्रियों पर उसका कोई कंट्रोल नहीं होता। इसके विपरीत आत्मविजयी इंसान अपनी सभी इच्छाओं को नियंत्रित कर लेता है तभी वो व्यक्ति आत्मविजयी कहलाता है। 

    पैसा, लालच, स्वाद के अलावा जितनी भी इच्छाएं है वही मनुष्य को रह-रहकर परेशान करती हैं। ऐसे में जिस किसी व्यक्ति ने इन इच्छाओं को नियंत्रित कर लिया तो उससे ज्यादा धनी इंसान कोई नहीं है। अगर आप भी जिंदगी में हमेशा खुश रहना चाहते हैं तो आचार्य चाणक्य के इस विचार को गांठ बांधकर जीवन में उतार लें। ऐसा करके ही आप सारी संपत्ति को एकत्र करने में समर्थ हो पाएंगे। किसी भी चीज के पीछे भागने से हाथ हमेशा खाली ही रह जाते हैं। इसी वजह से आचार्य चाणक्य का कहना है कि आत्मविजयी सभी प्रकार की संपत्ति एकत्र करने में समर्थ होता है।

    अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

    काम के वक्त मनुष्य को इस पशु की तरह करना चाहिए व्यवहार, तभी हो पाएगा अपने मकसद में सफल

    कपटी मनुष्य का ऐसा बर्ताव होता है खतरे का संकेत, अगर जान गए आप खुद को बचाना होगा आसान

    मूर्ख व्यक्ति इस अनमोल चीज का मोल कभी नहीं समझ पाता, फंस गए इसमें तो हो जाएगा बंटाधार

     

    इन दो चीजों की मनुष्य को कभी नहीं करनी चाहिए चिंता, वरना दांव पर लग जाता है वर्तमान भी

    कड़वा सच बोलने से पहले करें ये काम, नहीं तो आपका होगा भारी नुकसान



    from India TV Hindi: lifestyle Feed https://ift.tt/2OJid4x

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...