Header Ads

  • Breaking News

    वास्तु टिप्स: इस दिशा में घर पर रखें हरे रंग की चीजें, होगा शुभ फलदायी

    Garden - गॉर्डन Image Source : INSTAGRAM/BAUDADRI

    वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से कल आपने जाना था लाल रंग की चीजों के बारे में। लाल रंग की चीजें दक्षिण दिशा में चीजें रखना अच्छा होता है। आज जानिए हरे रंग की चीजों को उचित दिशा में रखने के बारे में। 

    हरे रंग की चीजों में बहुत कुछ शामिल हो सकता है, हरी सब्जियां, फ्रूट्स, दालें, कपड़े, बिस्तर आदि। इसके अलावा अगर आप अपने घर में छोटा-सा बाग-बगीचा या पार्क बनाना चाहते हैं तो किस दिशा में बनाएं और इसका क्या प्रभाव होगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार हरे रंग से संबंधित चीजों को पूर्व या फिर दक्षिण-पूर्व दिशा, यानि कि आग्नेय कोण में रखना अच्छा होता है। 

    साथ ही घर में हरी घास के छोटे-से बगीचे को भी इन्हीं दिशाओं में से एक में बनाना चाहिए। हरे रंग और इन दोनों दिशाओं का संबंध काष्ठ तत्व, यानि कि लकड़ी से है। इसलिए पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में हरे रंग की चीजें रखना शुभ फलदायी है। पूर्व दिशा में हरे रंग की चीज़ें रखने से घर के बड़े बेटे के जीवन की गति हमेशा बढ़ती रहती है। उसके पैर मजबूत होते हैं। वहीं आग्नेय कोण में हरे रंग की चीजें रखने से बड़ी बेटी को फायदा होता है। उसका लगातार विकास होता है।

    अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

    वास्तु टिप्स: इस दिशा में घर पर रखें लाल रंग की चीजें, मिलते हैं शुभ परिणाम

    वास्तु टिप्स: इस दिशा में घर पर रखें पीले रंग की चीजें, पेट संबंधी तकलीफों से मिलेगा छुटकारा

    वास्तु टिप्स: भगवान शिव की इस तरह की तस्वीर भूल कर भी न लगाएं घर पर, सुख-शांति हो सकती है भंग

    वास्तु टिप्स: घर में भूल कर भी न लगाएं कांटेदार पौधे, बढ़ जाती है चिंता



    from India TV Hindi: lifestyle Feed https://ift.tt/3ejXfUe

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...