Header Ads

  • Breaking News

    कानपुर शूटआउट: मारा गया विकास दुबे का दायां हाथ, UP STF ने एन्काउंटर में ढेर किया

    amar dubey with Vikas Dubey

    कानपुर (Kanpur Encounter) में पिछले सप्ताह 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद चर्चा में आए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (Vikas Dubey) के एक करीबी सहयोगी को यूपी STF ने मार गिराया हैै। इसका नाम अमर दुबे बताया जा रहा है। अमर दुबे पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल बताया जा रहा है। बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एन्काउंटर के बाद इस बदमाश को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के पुलिस से छिपकर भाग रहे अमर दुबे ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद पुलिस ने उसे हमीरपुर के मौदहा में मार गिराया।

    पुलिस द्वारा घोषित फरार अपराधियों की लिस्ट में इस कांड के अभियुक्त विकास दुबे के बाद अमर दुबे का ही नंबर आता है। अमर दुबे अरतरा गाव में छुपा था रोड पर यूपी STF और पुलिस ने दलेल शहीद बाबा की मजार के पास मारा गया। कल रात फरीदाबाद के होटल में पुलिस ने रेड की थी। खबर थी कि विकास वहां छुपा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक विकास तो हाथ नही आया उसका एक गुर्गा पुलिस ने पकड़ा। अमर वहीं से भागा और STF ने हमीरपुर के मौदहा में मार गिराया।

    amar dubey

    amar dubey

    इस बीच यूपी पुलिस विकास दुबे की सरगर्मी से तलाश कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस फरीदाबाद के बड़खल चौक के पास एक होटल में पहुंची। पुलिस ने होटलकर्मियों को अंदर लेकर पूरे होटल की तलाशी ली। पुलिस को यहां विकास दुबे तो नहीं मिला लेकिन दो लोगों की हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने जिन दो लोगों को हिरासत में लिया है, उनके बारे में कहा जा रहा है कि वह दोनों शख्स विकास दुबे के ही साथी हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जांच के लिए रजिस्टर और सीसीटीवी के डीवीआर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने यह छापेमारी इनपुट के आधार पर की, जिसमें जानकारी थी कि यूपी का कुख्यात अपराधी विकास अपने गुर्गों के साथ होटल में है।

    आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर अब पुलिस ने ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा पूरे प्रदेश के टोल नाकों पर उसके पोस्टर भी लगाने को कहा गया है। मामले में अब तक चार पुलिसकर्मी निलंबित किए जा चुके है। सोमवार को तीन और पुलिस कर्मी निलंबित किए गए। शनिवार को चौबेपुर थानाध्यक्ष को भी निलंबित कर दिया गया था।

    amar dubey

    amar dubey

    गौरतलब है कि गुरुवार देर रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू निवासी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को उसके गांव पकडऩे पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था, जिसमें एक क्षेत्राधिकारी, एक थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे। मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक आम नागरिक घायल है।



    from India TV Hindi: india Feed https://ift.tt/2Ci14vP

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...