Header Ads

  • Breaking News

    जन्म से ही मनुष्य के साथ जुड़ जाती है ये 4 चीजें, बार-बार कोशिश करने के बाद भी दूसरा कभी नहीं कर सकता हासिल

    Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

    आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार जन्मजात गुणों पर आधारित है।

    'उदारता, प्रेमदायक भाषण, हिम्मत और अच्छा चरित्र कभी प्राप्त नहीं किया जा सकता, ये सारे जन्मजात गुण ही होते है।' आचार्य चाणक्य

    इस कथन में आचार्य चाणक्य के कहने का मतलब है कि मनुष्य के अंदर कुछ गुण उसे जन्म से ही प्राप्त होते हैं। इन गुणों में उदारता, प्रेमदायक भाषण, हिम्मत और अच्छा चरित्र है। इन्हें कभी ही पाया नहीं जाता। ये सारे गुण मनुष्य को उसके जन्म से ही मिलते हैं। यानी कि अगर किसी व्यक्ति में ये गुण नहीं है और वो इसे पाना चाहता है तो ऐसा नहीं हो सकता।

    अपने गुणों के कारण ही मनुष्य समाज में लोगों के बीच पहचान बनाता है। इन गुणो में दूसरों का हमेशा भला करना, किसी भी काम को करने की हिम्मत होना और मजबूत चरित्र शामिल हैं। यही गुण है जो किसी भी इंसान के व्यक्तित्व को मजबूत बनाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि इंसान में इन गुणों में से कोई भी गुण नहीं होता। वो दूसरों को देखकर इन गुणों को अपने अंदर समाना चाहता है लेकिन क्योंकि ये गुण उसे जन्म से ही उपहार में नहीं मिले इसलिए वो उसे ग्रहण नहीं कर पाता। 

     
    जन्म लेने के साथ ही ईश्वर मनुष्य को कुछ गुणों से भरपूर भेजता है। हर व्यक्ति का गुण दूसरे से अलग होता है इसी वजह से सबका व्यक्तित्व भी अलग होता है। व्यक्तित्व और गुणों का खास संबंध होता है। दोनों एक दूसरे पर भी निर्भर करते हैं। व्यक्ति के अंदर जो भी गुण होंगे वहीं उसके व्यक्तित्व की आधारशिला होगी। 

    अगर कोई ऐसा चाहे कि दोनों अलग-अलग हो तो ऐसा संभव नहीं है। दोनों का एक दूसरे से वैसे ही कनेक्शन है जैसा कि शरीर का आत्मा से। जिस तरह से शरीर से आत्मा अलग होते ही मनुष्य मरा माना जाता है ठीक उसी प्रकार गुण रहित व्यक्ति समाज में शून्य होता है। इसीलिए आचार्य चाणक्य ने कहा है कि किसी भी गुण को हासिल नहीं किया जा सकता। ये सभी मनुष्य के जन्म से ही उसे मिलते हैं। 

    अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

    मनुष्य की इस आदत की वजह से खुल सकता है उसका भेद, लाख कोशिशों के बाद भी छुपाना मुश्किल

    अपना काम निकलवाने के लिए कपटी मनुष्य इस चीज के समान करता है बर्ताव, फंस गए इसमें तो हो जाएगा बुरा हाल

    इस एक चीज के बिना जीवन में कुछ भी नहीं कर सकता मनुष्य, रूठने पर राजा भी बन सकता है रंक

    जंगल में फैली आग की तरह व्यवहार करते हैं ऐसे स्वभाव वाले मनुष्य, फंस गए जाल में तो खुद को बचाना मुश्किल

    ऐसे मनुष्य का साथ देने पर मजबूर हो जाता है भाग्य, कई बार तो किस्मत का लिखा भी बदल जाता है



    from India TV Hindi: lifestyle Feed https://ift.tt/2XKysDI

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...