Header Ads

  • Breaking News

    केरल के मुन्नार में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड, 80 मजदूरों के मलबे में दबने की आशंका

    केरल के मुन्नार में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड, 80 मजदूरों के मलबे में दबने की आशंका Image Source : INDIA TV

    मुन्नार: भारी बारिश और बाढ़ के कारण केरल में मुन्नार में भूस्खलन हुआ है। वहां चाय के बागानों में कार कर रहे कम से कम 80 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। केरल के इडुक्की जिले के राजमला इलाके में भूस्खलन की ये घटना रात 12 से 1 बजे के बीच हुई है। पेट्टीमुड़ि वो जगह है जहां पर यह भूस्खलन हुआ है। इस जगह पर शेल्टर हाउसेस बने हुए हैं जहां चाय के बागान में काम करने वाले मजदूर रहते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भूस्खलन वहीं पर हुआ है जहां पर मजदूरों की कॉलोनी थी। वहां पर 80 से ज्यादा लोग रहते हैं इनमें से अधिकांश लोग तमिलनाडु के हैं जो चाय के बागान में मजदूरी करते हैं।

    स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक इस भूस्खलन से सिर्फ तीन ही लोग बाहर निकल पाए अभी भी ऐसी आशंका है कि कई सारे लोग मलबे में दबे हैं। एनडीआरएफ की टीम को उस जगह तक पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा है। फिलहाल एक टीम वहां तक पहुंच पाई है ऐसी सूचना मिल रही है सीएम पिनरायी विजयन ने त्रिशूर से भी एनडीआरएफ की एक बड़ी टीम को इडुक्की के लिए रवाना करने का निर्देश दिया है। साथ ही एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग दल और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच रही है।

    राज्य के अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को भारी बारिश के कारण इडुक्की जिले में एक अस्थायी पुल गिर गया।

     



    from India TV Hindi: india Feed https://ift.tt/3khGsWe

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...