Header Ads

  • Breaking News

    मनुष्य को जीवन में कभी नहीं करना चाहिए ये एक काम, हुआ ऐसा तो डगमगा जाएगा जीवन का आधार

    Chanakya Niti -चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

    आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार सत्य पर आधारित है।

    "पृथ्वी सत्य पे टिकी हुई है। ये सत्य की ही ताकत है, जिससे सूर्य चमकता है और हवा बहती है। वास्तव में सभी चीज़ें सत्य पे टिकी हुई हैं।" आचार्य चाणक्य 

    आचार्य चाणक्य के इस कथन का मतलब है कि सभी कुछ सत्य पर टिका हुआ है। पृथ्वी भी इसी पर आधारित है। चाणक्य का कहना है कि ये सत्य ही है जिससे सूर्य चमकता है और हवा बहती है। यानी कि जिस तरह पृथ्वी का आधार सत्य है उसी तरह मनुष्य के जीवन का आधार सत्य ही होना चाहिए। झूठ, फरेब, नफरत और हिंसा जीवन में सिर्फ परेशानियां लेकर ही आते हैं।

    कई बार ऐसा होता है कि मनुष्य एक सच को छुपाने के लिए कई झूठ बोलता है। उस समय उसे लगता है कि सिर्फ एक झूठ ही तो है इससे किसी का क्या बिगड़ जाएगा। लेकिन इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि एक झूठ भी कई बार भारी पड़ जाता है। अगर झूठ किसी की भलाई के लिए एक या दो बार बोला गया तो फिर भी उसे माफ किया जा सकता है। लेकिन जीवन का आधार ही झूठ है तो वो आपका जीवन दुख तकलीफों से भर सकता है। 

    कुछ लोग ऐसे होते हैं कि वो अपनी गलती छुपाने या फिर दूसरों को तंग करने के लिए बार-बार झूठ का सहारा लेते हैं। ऐसे व्यक्तियों का एक दिन तो असली चेहरा जरूर सामने आता है। असलियत सामने आने पर ऐसे व्यक्ति का समाज में सम्मान और रुतबा दोनों ही कम हो जाता है। यहां तक कि ऐसे व्यक्ति पर लोग भरोसा भी नहीं करते। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जिस तरह सूर्य हमेशा तच कर लोगों की जिंदगी में उजाला लाता है और हवा लोगों को जीने के लिए सांस देती है। मनुष्य को अपना जीवन भी इसी तरह आदर्शवादी बनाना चाहिए। 

    अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

    इस जीव की तरह व्यवहार करने वाले मनुष्य की नहीं करनी चाहिए इज्जत, पड़ गया पाला तो कांटों से भर जाएगी जिंदगी

    इन तीन चीजों से हमेशा मनुष्य को बनाए रखनी चाहिए सौ गज की दूरी, एक की भी चपेट में आना कर देगा जिंदगी बर्बाद

    इस एक चीज का मनुष्य में भय होना है बहुत जरूरी, वरना बन जाएगा दूसरों का जीवन दुखदायी

    ऐसे वक्त में ही खुलकर सामने आता है मनुष्य का असली रूप, कर ली अगर सही पहचान तो जीवन हो जाएगा सफल

    राज को राज बनाए रखने के लिए मनुष्य को करना होगा ये एक काम, वरना किए-कराए पर फिर जाता है पानी

     



    from India TV Hindi: lifestyle Feed https://ift.tt/2XkEzyd

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...