Header Ads

  • Breaking News

    शादी में शामिल होने पाकिस्तान पहुंचे कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा, देखिए तस्वीरें

    शादी में शामिल होने पाकिस्तान पहुंचे कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा Image Source : ANI

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पाकिस्तान के लाहौर में एक शादी समारोह में शिरकत की। शादी समारोह के दौरान की उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। कुछ तस्वीरों में वह स्टेज पर बैठे दिखाई दे रही हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों में वह पाकिस्तानी अभिनेत्री रीमा खान के साथ बैठ नजर आ रहे हैं। 

    समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, पाकिस्तानी बिजनेसमैन मियां असद अहसान के बुलावे पर शत्रुघ्न सिन्हा शादी समारोह में पहुंचे थे। समाचार एजेंसी ने सिन्हा की तीन तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनमें से एक में सिन्हा सोफे पर कुछ लोगों के साथ बैठ हैं और बाकी दो तस्वीरों में स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के साथ बैठे हैं।

    इस शादी समारोह में पाकिस्तानी अभिनेत्री रीमा खान ने भी शिरकत की। रीमा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह शत्रुघ्न सिन्हा के साथ बैठी हुईं दिख रही हैं। फोटोज के कैप्शन में रीमा खान ने लिखा, "लाहौर में शदी में शिरकत की। #shatrughansinha"

    बता दें कि BJP के कद्दावर नेता रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने मई 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से ठीक कांग्रेस का दामन थाम लिया था और अपनी पुरानी संसदीय सीट पटनासाहिब से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। लेकिन, भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के हाथों उन्हें इस बार हार का सामना करना पड़ा।



    from India TV: india Feed https://ift.tt/32iPwli

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...