अभिनेत्री सुरभि चंदना के घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
मुंबई: यहां के पवई इलाके में बीती रात अभिनेत्री सुरभि चंदना के घर में अचानक आग लग गई। आग से घर में मौजूद लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सुरभि चंदना का घर सफायर लेक साईड नाम की इमारत के 16वी मंजिल पर है, जिसमें शुक्रवार रात करीब 10 बजे आग लग गई।
गनीमत ये रही कि घटना के समय कोई घर में मौजूद नहीं था। इसीलिए जान की कोई हानि नहीं हुई। करीब एक घंटी की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की पांच गाड़ियां ने आग को कंट्रोल में किया। जानकारी के मुताबिक, अभिनेत्री सुरभि चंदना ने ये फ्लैट किराए पर दे रखा था, जिसमें एक बुजुर्ग दंपत्ति रहते थे।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बुजुर्ग दंपत्ति घर में मौजूद नहीं थे। पड़ोसियों के मुताबिक, बुजुर्ग दंपत्ति घर में फैन बन्द करना भूल गए थे और फैन में शार्ट सर्किट के चलते आग लगी।
from India TV: india Feed https://ift.tt/38TGzBe
No comments