Header Ads

  • Breaking News

    जानें आखिर क्या है ग्रीन टी पीने का सही समय

    Green tea

    ग्रीन टी सबसे हैल्दी ड्रिंक में से एक मानी जाती हैं। अलग-अलग किस्म की चाय की तरह ये ऑक्सीकरण की प्रक्रिया से नहीं गुजरता है। जिसके कारण यह काफी स्वास्थ्यवर्धक होती है। ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में मिनरल्स, विटामिन्स के साथ-साथ एंटी-इंफ्लामेट्री के गुण पाए जाते है जो कि हार्ट संबंधी बीमारियों के साथ-साथ कई तरह के कैंसर से भी बचाता है। जानें आखिर ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है। 

    सुबह-सुबह न पिएं 

    कई लोगों की आदत होती है सुबह उठते ही खाली पेट ग्रीन टी पी लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इसमें अधिक मात्रा कैटेचिन पाया जाता है।  जो आपके लीवर को डैमेज कर सकता है। इसलिए आप सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच और रात में जल्दी इसका सेवन कर सकते हैं। 

    अचानक डाइट बदलना पड़ सकता है भारी, पड़ेगा सेहत पर बुरा असर: शोध

    खाने के बीच पीना
    आप चाहे तो खाने के बीच ग्रीन टी पी सकते हैं। पोषक तत्वों का सेवन और लोहे के अवशोषण को अधिकतम करने के लिए दो घंटे पहले या बाद में इसका सेवन करेँ। अगर आप एनीमिया के शिकार है तो खाने के साथ ग्रीन टी पीना बंद कर दें। 

    एक्सरसाइज से पहले ग्रीन टी
    ग्रीन टी अधिक फैट बर्न करती है क्योंकि इसमें कैफीन पाया जाता है। इससे आपकी एनर्जी बढ़ेगी जिससे आप ज्यादा समय तक एक्सरसाइज कर सकते हैं। 

    यह है ब्रेकफास्ट करने का सही समय, जानें न्यूट्रिनिस्ट से नाश्ते के बारे में और खास बातें

    सोने के 2 घंटे पहले
    ग्रीन टी में अधिक कैफीन पाया जाता है इसलिए इसका सेवन सोने से पहले नहीं करना चाहिए। इससे आपकी नींद डिस्टर्ब हो सकती है। इसमें L-Theanine का एमिनो एसिड होता है जो आपको जागृत और बेहतर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। 

    बेड में जाने से पहले ग्रीन टी आप 2 घंटे पहले पी सकते है क्योंकि इस समय आपका मेटाबॉलिज्म धीमा होता है। जिसके कारण अगर आप ग्रीन टी पीते हैं तो यह तेजी से बढ़ जाता है। 



    from India TV: lifestyle Feed https://ift.tt/2uAKggc

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...