कोरोना फैलाने के आरोप में सफदरजंग अस्पताल की दो महिला चिकित्सकों से मारपीट, एक शख्स गिरफ्तार
नयी दिल्ली। देश में जारी कोरोना वायरस के संकट के बीच डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ताजा मामला दिल्ली से है, जहां सफदरजंग अस्पताल की दो रेजिडेंट डॉक्टरों से सड़क पर मारपीट की गई। ये दोनों डॉक्टर्स बहनें हैं। घटना कल रात करीब 9.30 बजे की है। इनका आरोप है कि गौतम नगर इलाके में एक व्यक्ति ने उन पर कथित रूप से हमला किया। चिकित्सकों ने हौज खास पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण)अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सफदरजंग रेजीडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन (आरडीए) के अध्यक्ष मनीष के अनुसार, यह घटना रात करीब 9.30 बजे हुई जब दोनों डॉक्टर इलाके में फल खरीदने के लिए अपने घरों से बाहर निकली थीं। तभी पास में खड़े एक शख्स ने इन्हें सोशल डिस्टेंस के साथ खड़े होने की सलाह दी। इस पर महिला डॉक्टर्स ने कहा हमे पता है हमने डिस्टेंस लिया हुआ है हम डॉक्टर्स है। फिर उस शख्स ने इनसे बतमीजी की, और कहा तुम जैसे डॉक्टर्स ही कोरोना फैला रहे है फिर उसने इनके साथ मारपीट की।
सफदरजंग अस्पताल की महिला डॉक्टर्स के साथ एक शख्स जो इंटीरियर डिजाइनर बताया जा रहा है उसने मारपीट की, फल खरीदने आई डॉक्टर्स को पहले सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया फिर बतमीजी मारपीट की, आरोपी गिरफ्तार। सुनिए महिला डॉक्टर्स की आपबीती। @indiatvnews @IndiaTVHindi pic.twitter.com/en8ZwzSLHT
— Abhay parashar (@abhayparashar) April 9, 2020
आरडीए के अध्यक्ष मनीष ने बताया कि सरकारी अस्पताल की ये दोनों डॉक्टर कोविड-19 ड्यूटी पर नहीं हैं। पुलिस ने दोनों का मेडिकल टेस्ट करवाकर हौज खास पुलिस स्टेशन में मारपीट, महिला से बदसलूकी, छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर 44 साल के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया शख्य इंटीरियर डिजाइनर बताया जा रहा है।
from India TV: india Feed https://ift.tt/2x3Ex3X
No comments