Coronavirus cases in India: भारत में कोरोना वायरस मामले 5700 के पार, 472 लोग हुए ठीक
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार सुबह तक देश में कुल कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 5734 तक पहुंच गई है, हालांकि इसमें 472 मामले ऐसे भी हैं जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं लेकिन 166 लोगों की इस वायरस की वजह से मृत्यु भी हुई है। एक व्यक्ति को माइग्रेट किया गया है। यानि देश में कुल एक्टिव कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 5095 हो गई है।
देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं जहां पर अबतक कुल 1135 मामले सामने आ चुके हैं, महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडू में 738 मामले सामने आए हैं और तीसरे नंबर पर दिल्ली है जहां पर 669 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनके अलावा तेलंगाना में 427, राजस्थान में 381, उत्तर प्रदेश में 361, आंध्र प्रदेश में 348 और केरल में 345 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
देशभर में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले कुल मामले 472 हैं और सबसे ज्यादा लोग महाराष्ट्र में ठीक हुए हैं जहां पर अबतक 117 लोग इस वायरस से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, इसके बाद केरल में 83, तेलंगाना में 35, कर्नाटक और हरियाणा में 28-28 और उत्तर प्रदेश में 27 लोग ठीक हो चुके हैं।
कोरोना वायरस की वजह से देशभर में अबतक कुल 166 लोगों की मौत हो चुकी है और सबसे ज्यादा 72 लोगों की मृत्यु महाराष्ट्र में ही हुई है। महाराष्ट्र के बाद गुजरात में 16 और मध्य प्रदेश में 13 लोगों की जान गई है।

from India TV: india Feed https://ift.tt/2UThEJj
No comments