Header Ads

  • Breaking News

    आज बन रहा है पुनर्वसु नक्षत्र और धृति योग, ये खास उपाय करने से बनेंगे आपके सारे काम

    आज बन रहा है पुनर्वसु नक्षत्र और धृति योग, ये खास उपाय करने से बनेंगे आपके सारे काम

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 3 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। उसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जायेगी। आज रात 9 बजकर 47 मिनट तक धृति योग रहेगा। धृति योग किसी भवन एवं स्थान का शिलान्यास, भूमी पूजन या नींव पत्थर रखने के लिए उत्तम माना गया है। इस योग में रखा गया नींव पत्थर आजीवन सुख-सुविधाएं देता है अर्थात यदि रहने के लिए किसी घर का शिलान्यास यदि इस योग में किया जाए तो इंसान उस घर में रहकर सब सुख-सुविधाएं प्राप्त करता हुआ आनंदमय जीवन व्यतीत करता है। लेकिन अभी कोरोना की वजह से जो स्थिति बनी है उसमे अभी किसी भी प्रकार का कंस्ट्रक्शन का काम शुरू करने की माना ही है। लिहाजा कुछ दिन बाद किसी अच्छे मुहूर्त पर आप कंस्ट्रक्शन का काम शुरू कर सकते है।

    आज देर रात 2 बजकर 2 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा| आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से पुनर्वसु को सातवां नक्षत्र माना जाता है। पुनर्वसु शब्द का अर्थ समझने के लिए सबसे पहले हमें 'वसु' शब्द के अर्थ को समझना होगा। 'वसु' को उप देवताओं के समान माना जाता है और वसु अपने आप में शुभता, उदारता, धन तथा सौभाग्य के स्वामी हैं। अतः पुनर्वसु नक्षत्र भी धन और सौभाग्य का सूचक है। इसका अर्थ है - पुन: धनी या सौभाग्यशाली होना। इस नक्षत्र में जन्मे जातक भी सौभाग्यशाली होने के साथ ही धार्मिक प्रवृत्ति के अच्छे स्वभाव वाले, प्रभावशाली और दयालु प्रवृत्ति के होते हैं। इसके अलावा आपको बता दूं कि पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और इसकी राशि मिथुन है।

    साथ ही इसका संबंध बांस के पेड़ से है और जिस नक्षत्र का संबंध जिस पेड़ से होता है, उस नक्षत्र में जन्में लोगों को उस नक्षत्र से संबंधित पेड़ की उपासना जरूर करनी चाहिए। अतः जिन लोगों का जन्म पुनर्वसु नक्षत्र में हुआ हो, उन लोगों को आज के दिन बांस के पेड़ की उपासना करनी चाहिए। इसके साथ ही आपको बता दूं कि पुनवर्सु नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह बाणों से भरे हुए तरकश को माना जाता है। जिस प्रकार बाण का काम अपने लक्ष्य को भेदना होता है, उसी प्रकार पुनर्वसु नक्षत्र अपने प्रभाव में आने वाले व्यक्ति के सौभाग्य को सुनिश्चित करता है।

    अत: अगर आप भी अपने सौभाग्य को सुनिश्चित करना चाहते हैं और अपनी हर मनोकामना को पूरा करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको पुनर्वसु नक्षत्र से जुड़े कुछ खास उपाय जरूर करने चाहिए। आज के दिन आप अपनी राशि अनुसार कौन-से उपाय करके लाभ उठा सकते हैं, फिलहाल हम इसकी चर्चा करेंगे। लेकिन यहां एक महत्वपूर्ण बात बता दूं कि- आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार जिस राशि के लिए जो उपाय बताये जायेंगे उस राशि वालों के लिए वह उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी ये उपाय करके लाभ उठा सकते है।

    राशिफल 29 अप्रैल: धृति योग खोल देगा सिंह राशि के जातकों का भाग्य, जानें बाकी राशियों का हाल

    मेष राशि

    जीवन की सभी बाधाएं दूर करने और मनचाही कामयाबी पाने के लिए श्रीरामरक्षास्तोत्र में दिए इस मंत्र का 51 बार जप करें। मंत्र है -
    'रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे
    रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नम:'

    आज के दिन इस मंत्र का 51 बार जप करने से आपके जीवन की समस्त बढ़ाएं दूर होकार आपको मनचाही कामयाबी मिलेगी। 

    वृष राशि
    अगर अगर आपके आर्थिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधाएं आ रही हैं, तो आज के दिन भगवान विष्णु को किसी भी मीठे का भोग लगाएं। साथ ही भगवान के चरणों में हल्दी अर्पित करें। .आज के दिन ऐसा करने से आर्थिक कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और आपको काम में सफलता मिलेगी। 

    घर के मुख्य द्वार में रखें लॉफिंग बुद्धा, आर्थिक स्थिति होगी अच्छी

    मिथुन राशि
    अगर आप तमाम कोशिशों के बाद भी अपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हो पा रही है तो आज के दिन थोड़े से सफेद चावल को हल्दी से रंगकर, उन्हें एक पीले कपड़े में बांधकर अपने तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर रख दें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति जल्द ही मजबूत होगी। 

    कर्क राशि
    अगर आप अपने जीवन को हमेशा खुशहाल बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही उन्हें बेसन से बने लड्डू का भोग लगाएं। साथ ही भगवान विष्णु से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें कि अपने और आपके परिवार में हमेशा खुशियाँ बनी रहें। आज के दिन ऐसा करने से आपके और आपके परिवार वालों के जीवन में खुशियाँ हमेशा बनी रहेगी। 

    सिंह राशि
    अगर आप दाम्पत्य संबंधों में चल रही उलझनों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज के दिन घर के मंदिर की साफ-सफाई में करके अपने जीवनसाथी के साथ भगवान की विधि पूर्वक पूजा करें। अगर ऐसा संभव नहीं है तो पत्नी या पति में से कोई एक भी आज के दिन ये उपाय कर सकता है। आज के दिन ऐसा करने से दाम्पत्य संबंधों में चल रही उलझनों से आपको छुटकारा मिलेगा और आपके संबंध बेहतर होंगे।

    कन्या राशि
    अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि और सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन पुनर्वसु नक्षत्र के दौरान घर पर ही भगवान विष्णु जी का स्मरण करते हुए उनको भुने हुए आंटे में थोड़ी सी पीसी हुयी शक्कर मिलकर भोग लगायें। साथ भगवान विष्णु के इस मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र है -
    'ऊं नमो भगवते लक्ष्मी नारायणाय'
    आज के दिन ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि और सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

    तुला राशि
    अगर आप अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन पुनर्वसु नक्षत्र के दौरान देवगुरु बृहस्पति के इस विशेष मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है - ऊँ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। 

    तुला राशि
    अगर आप अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन पुनर्वसु नक्षत्र के दौरान देवगुरु बृहस्पति के इस विशेष मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है -  ऊँ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। 

    वृश्चिक राशि
    अगर आप अपने जीवन के प्रत्येक पल का आनंद उठाना चाहते हैं, तो आज के दिन आज के दिन किसी ब्राह्मण को सवा किलो चावल के साथ एक हल्दी की गांठ का दान करने का संकल्प लेकर घर पर रख लें और जब कोरोना की स्थिति पूरी तरह ठीक हो जाये तब उसे किसी जरुरतमंद ब्राह्मण को दान कर दें। साथ ही उनका आशीर्वाद लें। आज के दिन ऐसा करने से आप अपने जीवन के प्रत्येक पल का आनंद उठा पायेंगे।

    धनु राशि
    अगर आपकी कोई मनोकामना लंबे समय से अधूरी पड़ी है और आप उसे जल्द ही पूरा करना चाहते है तो आज के दिन पुनर्वसु नक्षत्र के दौरान हरे बांस का पौधा का ध्यान करें हाथ जोड़कर प्रणाम करें। साथ ही अपनी अधूरी मनोकामना पूरी होने के लिए प्रार्थना करें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी होगी। 

    मकर राशि
    अगर संतान से छोटी-छोटी बातों पर आपकी बहस हो जाती है, उनसे आपका अच्छा तालमेल नहीं बैठता है, तो ऐसी स्थिति में आज के दिन आपको घर के मंदिर में ही सरसों के तेल का एक दीपक जलना चाहिए और भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करना चाहिए की  आपकातालमेल संतान के साथ बना रहे। आज के दिन ऐसा करने से संतान के साथ आपका तालमेल संबंध बेहतर और मजबूत होंगे।

    कुंभ राशि
    अगर आप अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करना चाहते हैं, तो आज के दिन अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं और साथ ही लक्ष्मी जी के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र है ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:। आज के दिन ऐसा करने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

    मीन राशि
    अगर कई बार आपके ऊपर अचानक से कोई मुसीबत आ जाती है और आप उससे बाहर निकलने में असुविधा महसूस करते हैं, तो आज के दिन आपको अपने माता-पिता के पैर छूकर उनकी जरूरत की कोई भी चीज़ उन्हें भेंट करनी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आप मुसीबतों से बाहर निकलने में सफल होंगे। 
     

     



    from India TV: lifestyle Feed https://ift.tt/2WbmUrp

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...