Header Ads

  • Breaking News

    इस एक चीज का त्याग करके ही मनुष्य दुख और भय पर पा सकता है काबू, वरना अंजाम होगा खतरनाक

    Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

    आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार लगाव का त्याग करने पर आधारित है।

    "वो जो अपने परिवार से अति लगाव रखता है भय और दुख में जीता है। सभी दुखों का मुख्य कारण लगाव ही है, इसलिए खुश रहने के लिए लगाव का त्याग आवशयक है।" आचार्य चाणक्य

    आचार्य चाणक्य के इस कथन का मतलब है कि लगाव ही एक ऐसी चीज है जो मनुष्य को भय और दुख में जीने को मजबूर कर देती है। अगर सभी दुखों से व्यक्ति को छुटकारा पाना है तो किसी के प्रति ज्यादा लगाव न रखें। ऐसा करके ही आप खुशहाल जीवन जी सकते हैं। 

    मनुष्य की प्रवृत्ति में लगाव निहित है। इसी लगाव के चलते वो अपने परिवार के हर सदस्य से जुड़ा रहता है। किसी को भी एक खरोंच आती है तो लगाव की वजह से ही उसे भी दुख होता है। यहां तक कि परिवार से दूर जाना, अपने से ज्यादा दूसरे के बारे में सोचना ये सब लगाव की वजह से ही होता है। यही लगाव जब बढ़ जाता है तो इंसान के मन में अपने आप ही डर भी पैदा कर देता है। ये डर किसी अपने को खो देने का होता है। हद से ज्यादा लगाव होने की वजह से कई बार आपके दिमाग में इस तरह के ख्याल भी आने लगते हैं कि आपसे कोई अपना दूर चला जाएगा। 

    ये डर कई बार इंसान के जीवन पर इतना हावी हो जाता है कि 24 घंटे उसके दिमाग में यही चलता है। इस लगाव की चपेट में आने से ही मनुष्य की सारी खुशियां तबाह हो जाती हैं। यहां तक कि उसकी जिंदगी में दुख और डर कब्जा जमाए रहते हैं। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि परिवार से ज्यादा लगाव रखना दुख और भय का कारण है। मनुष्य को इसका त्याग कर देना चाहिए। 

    अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

    इन तीन चीजों से हमेशा मनुष्य को बनाए रखनी चाहिए सौ गज की दूरी, एक की भी चपेट में आना कर देगा जिंदगी बर्बाद

    इस एक चीज का मनुष्य में भय होना है बहुत जरूरी, वरना बन जाएगा दूसरों का जीवन दुखदायी

    ऐसे वक्त में ही खुलकर सामने आता है मनुष्य का असली रूप, कर ली अगर सही पहचान तो जीवन हो जाएगा सफल

    राज को राज बनाए रखने के लिए मनुष्य को करना होगा ये एक काम, वरना किए-कराए पर फिर जाता है पानी

    जरूरत के अनुसार न किया जाए ये काम, तो जिंदगी भर भुगतता है इंसान, दांव पर लग जाती है हर चीज



    from India TV Hindi: lifestyle Feed https://ift.tt/2DpSqfi

    No comments

    Post Top Ad

    loading...

    Post Bottom Ad

    loading...